Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुध का धनु राशि में गोचर, इन 5 राशि वालों को होगा बेहद लाभ

January 8, 2024

बुध का धनु राशि में गोचर, इन 5 राशि वालों को होगा बेहद लाभ

नए साल के पहले महीने में कुछ राशि वालों को बहुत लाभ मिला। क्या आप जानते है कि इसी महीने में एक विशेष राजयोग बनता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें कई राशि के जातकों को पलभ प्राप्त हो सकता है। बता दें कि कल 7 जनवरी को बुध धनु राशि में गोचर कर चुके है और दूसरी तरफ सूर्य पहले से ही धनु राशि में विराजमान है। जिससे शुभ योग अधिक बनते हुए नजर आ रहे है। जिससे आने वाले तीन सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी रहेंगे। जिसके चलते मेष, मिथुन समेत पांच राशियों के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होगी। आपको बता दें कि 1 फरवरी तक बुध धनु में ही निवास करेंगे और तब तक बुद्धादित्य राजयोग बरकरार रहेगा।

मेष राशि: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुधादित्य राज योग के कारण मेष राशि के जातक के जीवन में सफलता के कई नए अवसर बनेंगे. उन्हें मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनके कार्य की बाधाएं दूर होगी. इस जातक के नौकरी कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे तथा शैक्षणिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी. इस गोचर से मेष राशि के जातक के धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, इनके विदेश यात्रा की भी संभावना है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग के कारण वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. उनके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा घर में सुख शांति बनी रहेगी. इस राशि के जातकों के जीवन में भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा तथा यह जीवन में और भी कई प्रकार की खुशियां प्राप्त करेंगे.

सिंह राशि: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुधादित्य राजयोग के कारण सिंह राशि के जातक के शैक्षणिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी. इन्हें पिछले किए गए अपने निवेश से धन लाभ होगा. इनको भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी तथा लंबे समय से अटके हुए काम सफल होंगे, समाज में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक बुधादित्य राजयोग के कारण आनंददायक जीवन गुजारेंगे. उनके जीवन में कार्य की बाधाएं दूर होगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे तथा नौकरी पेशा लोगों के लिए यह काफी शुभ समय रहेगा. उनके जीवन में आय के नए स्रोत से धन लाभ होगा.

धनु राशि: बुधादित्य राजयोग का असर धनु राशि के जातकों के प्रेम संबंध पर पड़ेगा. उनके प्रेम संबंध में मधुरता आएगी और प्रोफेशनल लाइफ में यह तरक्की करेंगे. इनके जीवन में अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे. व्यावसायिक लाभ भी हो सकता है व उनके लिए यह काफी शुभ समय रहेगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें