Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली और पंजाब में सीटों के तालमेल को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच पहली बैठक

January 8, 2024

दिल्ली और पंजाब में सीटों के तालमेल को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच पहली बैठक

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली और पंजाब में सीटों के तालमेल को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पहली बैठक चल रही है। आगामी आम चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए आयोजित यह अपनी तरह की पहली बैठक है।

खबरों के मुताबिक यह बैठक कांग्रेस गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक के आवास पर हुई है। बैठक में संदीप पाठक, सौरव भारद्वाज और आतिशी जैसे आप नेता शामिल हुए, जबकि गठबंधन समिति के कांग्रेस सदस्यों में से दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस और आप दोनों आने वाले महीनों में होने वाले आम चुनाव के लिए दिल्ली और पंजाब में अधिक सीटों का दावा कर रहे हैं। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं जबकि दिल्ली में 7 सीटें हैं।

2019 में AAP और कांग्रेस
2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 में से केवल एक सीट जीती, जबकि दिल्ली की सभी सात सीटें प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने जीतीं। अगर बात करें कांग्रेस की तो पार्टी राज्य में आठ सीटें जीतने में कामयाब रही जबकि दिल्ली में खाता नहीं खोल सकी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें