Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता सलमान खान के फार्महाउस पर 2 अंजान युवकों ने की घुसने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस

January 8, 2024

अभिनेता सलमान खान के फार्महाउस पर 2 अंजान युवकों ने की घुसने की कोशिश, मौके पर पहुंची पुलिस

बॉलीवुड के दबंग खान यानी के अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, एक्टर के फार्महाउस में 2 अनजान युवकों ने घुसने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें के ये घटना 4 जनवरी की है। जानकारी के अनुसार आरोपी अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह तेजसिंग सिख ने अर्पिता फार्महाउस के सुरक्षा गार्डों से कहा कि वे सलमान खान से मिलना चाहते हैं क्योंकि वे उनके प्रशंसक हैं। हालांकि, आरोपियों ने सुरक्षा गार्डों को गलत नाम बताए।

फिर उन्होंने झाड़ियों को फांदकर, चारदीवारी फांदकर और दीवार पर लगे कंटीले तारों को काटकर परिसर के माध्यम से फार्महाउस में प्रवेश करने की कोशिश की।जब सुरक्षा गार्डों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। इसके बाद आरोपियों को पकड़कर पुलिस टीम को सौंप दिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। आगे की करवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें