Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्नीचर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का हुआ नुकसान

January 8, 2024

फर्नीचर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का हुआ नुकसान

सुजानपुर (गौरव जैन) : थाना सुजानपुर के अंतर्गत पंचायत बेरी के बाड़ू गांव में स्थापित न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज में रविवार को एकाएक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में इंडस्ट्री मलिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं। जानकारी देते हुए इंडस्ट्री प्रबंधक सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद उनकी फर्नीचर दुकान में आग लग गई, जब आग लगी उससे पहले विद्युत तारों में एक जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद तारों में लगी आग से उनकी न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्री में रखा सारा फर्नीचर का सामान जलकर भस्म हो गया।

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के भीतर फोम, गद्दे, बेड, बॉक्स, अलमारियां, सोफा सेट तमाम फर्नीचर का सामान भरा हुआ था जो आग की चपेट में आया और सब कुछ भस्म हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित एवं सुजानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर आई और आग की लपटों को काबू में किया गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट है जिसके चलते यह तमाम नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। उधर सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की है। संबंधित विषय पर विद्युत विभाग के एसडीओ इंजीनियर गोपाल भाटिया से बात की तो उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिली है। आग लगने के क्या कारण रहे इसको लेकर विधुत टीम मौके पर भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें