
शिमला : बर्फबारी के दौरान हिमाचल की सड़कों पर अब यातायात बाधित नहीं होगा। सड़कों से बर्फ हटाने के मकसद से लोक निर्माण विभाग कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की मदद लेगा। प्रयोग के तौर पर विभाग ने शिमला में कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन प्लांट स्थापित किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस प्लांट का शुभारंभ किया। प्लांट में एक दिन में 6 हजार लीटर कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन तैयार किया जाएगा। बर्फबारी के दौरान सड़कों पर इसका छिड़काव किया जाएगा। मगर 500 रुपए के खर्च पर कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन से एक किमी सड़क से बर्फ हटेगी।
शिमला में विभाग का यह प्रयोग सफल रहने की स्थिति में इसे प्रदेश के बर्फीले इलाकों में भी स्थापित किया जाएगा। प्लांट के उद्घाटन के मौके पर विभागीय अधिकारियों ने लोक निर्माण मंत्री को कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की स्प्रे करके पूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया। प्लांट से 500 रुपए लागत में एक किलोमीटर सड़क पर कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन छिड़क कर सड़क पर बर्फ जमने से रोकी जा सकती है।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि प्लांट में बर्फ पिघलाने का कैमिकल तैयार होगा। इस कैमिकल को पिकअप के माध्यम से बर्फीले क्षेत्रों की सड़कों तक पहुंचाया जाएगा। जैसे-जैसे बर्फ बारी का मौसम बनेगा, उससे पहले सड़कों पर इसका पहला छिड़काव किया जाएगा। इससे सड़क पर बर्फ नहीं टिकेगी। छिड़काव के बाद सड़कों पर जमी बर्फ भी 5 मिनट में फिल जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...