Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलपीयू की छात्र नसरीन शेख को दिया अर्जुन पुरस्कार

January 10, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलपीयू की छात्र नसरीन शेख को दिया अर्जुन पुरस्कार

जालंधरः (कुश चावला)। लवली प्रोफैशनल यूनिविर्सटी (एलपीयू) की एमपीएड प्रथम वर्ष की छात्र नसरीन शेख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नसरीन एलपीयू तथा देश दोनों की खो-खो खेल की कप्तान है। भारत सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्रलय द्वारा यह सम्मान नसरीन के अनुकरणीय नेतृत्व, खेल कौशल, अनुशासन और पिछले चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के प्राप्तकर्ताओं में, नसरीन विश्व कप स्टार क्रि केटर मोहम्मद शमी जैसे अन्य प्रसिद्ध एथलीटों के साथ नामांकित थीं।

खो-खो में नसरीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों ने उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक दिलाए हैं, जो खेल के प्रति उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण को उजागर करते हैं। एलपीयू के संस्थापक चांसलर और राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल ने नसरीन के राष्ट्रीय सम्मान की सराहना की और उनके जैसी प्रतिष्ठित खेल हस्तियों के साथ जुड़े होने पर गर्व व्यक्त किया। विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित खेल हस्तियों की एक सूची है, जिनमें शीर्ष भाला फैंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, निपुण पहलवान बजरंग पुनिया, कुशल मुक्केबाज जैस्मीन, भारतीय हाकी टीम के सदस्य और कई अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें