Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने होशियारपुर में 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

January 10, 2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने होशियारपुर में 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

होशियारपुर : पंजाब को राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से विकास के पथ पर ले जाते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पंजाब के होशियारपुर में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सहित सांसद, विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे। उद्घाटन और शिलान्यास की गई परियोजनाओं के कार्यान्वयन से बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे कार्यान्वयन क्षेत्र का समग्र आर्थिक विकास होगा और आबादी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। यातायात की निर्बाध और मुक्त र जहोगी जिससे माल परिवहन की दक्षता में भी सुधार होगा।

फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास सहित इस खंड के 4-लेन के निर्माण से फगवाड़ा और होशियारपुर के बीच 100 किमी प्रति घंटे की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा का समय 1 घंटे से घटकर 30 मिनट हो जाएगा। फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (जीटी रोड) के माध्यम से होशियारपुर को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। लुधियाना में जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को जोड़ने वाले 4-लेन लाडोवाल बाईपास के निर्माण से लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग को दिल्ली-जालंधर राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 44) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। तलवंडी भाई से फिरोजपुर खंड और फिरोजपुर बाईपास के 4-लेन के निर्माण से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इन परियोजनाओं के निर्माण से देश के राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ेगी और आवाजाही तेज होगी। परियोजना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक तीर्थ स्थलों और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें