Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग

January 11, 2024

Weather Today: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, शीतलहर ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। वहीं, जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहें हैं। आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम धुंध और घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। बर्फीली हवाएं भी चलने की संभावना है। रात के तापमान में अभी और कमी आएगी। आसमान में कभी-कभी बदल तो कभी तेज धूप निकलने की उम्मीद है।

कुछ दिनों तक यहां पड़ेगी कड़ाके और ठंड
मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार आज से पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें