Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्याज की बोरियों के नीचे डिब्बों में छिपाकर रखा 8560 किलो गौमांस बरामद

January 11, 2024

प्याज की बोरियों के नीचे डिब्बों में छिपाकर रखा 8560 किलो गौमांस बरामद

लुधियाना : प्याज की बोरियों के नीचे गौमांस छिपाकर ले जा रहे कैंटर को गौ रक्षा दल ने काबू किया है। कैंटर में यह गौमांस नोएडा से श्रीनगर ले जाया जा रहा था। कैंटर में गौमांस के 428 डिब्बे बरामद हुए हैं। हर डिब्बे में 20 किलोग्राम गौमांस था। थाना मोती नगर की पुलिस ने कैंटर व गौमांस कब्जे में लेकर ड्राइवर मोहम्मद याकूब और क्लीनर शौकत अहमद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नोएडा से कैंटर में गौमांस लोड करने वाले टिंगुपुरा, श्रीनगर वासी आसित खान व इसको भेजने वाले मालेरकोटला रोड, खन्ना वासी मुरादू गुज्जर को भी नामजद किया गया है।

गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार व पंजाब प्रधान निक्सन कुमार ने बताया कि गौमांस की सूचना मिली थी और सूचना के आधार पर राजपुरा, नालागढ़, खन्ना और लुधियाना की टीमों ने शेरपुर चौक पर इस कैंटर को पकड़ा। कैंटर में प्याज भरा हुआ था, जबकि नीचे डिब्बों में गौमांस रखा गया था। स्थानीय हिंदू संगठन व निहंग जत्थेबंदी नेता थाने पहुंचे गए।

इस मौके पर गौरक्षा दल के हिमाचल अध्यक्ष डी.डी. राणा, खन्ना से राजन दत्त, रविंद्र कुमार रवि, जितेंद्र नारंग, करण वर्मा, कमल कपूर, बेअंत काकू, रिंकू गर्ग, भारत कुमार, प्रभु दत्त, साजन, निहंग जत्थेबंदियों से रमनदीप सिंह मंगू, अमरजीत सिंह, जत्थेदार कुलदीप सिंह जत्थेदार, भाजपा नेता जतिन्दर गोरयान, अंकुर वर्मा, तीर्थ तनेजा, राजवीर सिंह राज आदि मौजूद थे। वहीं, सतवंत सिंह, इंचाजर्, थाना मोती नगर का कहना है कि गौरक्षा दल, पंजाब के प्रधान निक्सन कुमार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गौमांस को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें