Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर NIA की रेड, घर को किया सील

January 11, 2024

गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर NIA की रेड, घर को किया सील

बठिंडाः गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर NIA ने सुबह 5 बजे रेड मारी हैं। हैरी मौड़ बठिंडा के मौर मंडी का रहने वाला हैं। गैंगस्टर हैरी को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। बठिंडा के लहराखाना गांव में हुए दो हत्याकांडों और मौड़ मंडी के सुनारों से फरौती मांगने के मामले में हैरी मौड़ के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। NIA की टीम सुबह 5 बजे आरोपी के घर पहुंची और घर को सील कर दिया गया हैं।

जानिए कौन हैं गैंगस्टर हैरी मौड़

गैंगस्टर हैरी मौड़ का असली नाम हरजीत सिंह हैं। हैरी मौड़ पंजाब के बठिंडा जिले के मौर मंडी का रहने वाला है। उस पर कई हत्याकांडों और फरौती मांगने का आरोप हैं। गैंगस्टर हैरी मौड़ खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला और गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ़ सुक्खा दुन्नेके का करीबी हाेने के साथ ही वह गैंगस्टर फतेह नगरी और सुक्खा दुनेके के निर्देशों पर काम करता है। गैंगस्टर हैरी मौड़ को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें