Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी वाहनों का उत्पादन और बिक्री पहली बार 3 करोड़ के पार

January 11, 2024

चीनी वाहनों का उत्पादन और बिक्री पहली बार 3 करोड़ के पार


साल 2023 में, चीन ने 3 करोड़ 1 लाख 61 हज़ार वाहनों का उत्पादन किया, और 3 करोड़ 94 हज़ार वाहनों की बिक्री की, जिसमें साल 2022 की तुलना में क्रमशः 11.6% और 12% की वृद्धि हुई है। साल 2022 में चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन निर्यातक रहा।

नई ऊर्जा वाहन चीन के ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण फोकस के रूप में उभरे हैं। उनकी निर्यात-संचालित भूमिका तेजी से स्पष्ट हो रही है। साल 2023 में, चीन ने 12 लाख 3 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया,

जो साल-दर-साल 77.6% की पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, चीन के स्वतंत्र ब्रांड BYD ने साल 2023 की चौथी तिमाही में दुनिया के सबसे बड़े शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता का खिताब हासिल किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें