Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, एक घायल, परिवार में छाया मातम

January 12, 2024

Punjab: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, एक घायल, परिवार में छाया मातम

पंजाब से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सुनाम रोड के पास स्थित टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसे हस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि यह तीनों नौजवान मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि एक तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई जसकी पहचान मुखबीर सिंह के नाम से की जा रही है। इसी क साथ दूसरे पहचान मोहित अरोड़ा के नाम से की जा रही है जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ आपको बता दें कि तीसरा नौजवान विक्रम कुमार गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

इसी के साथ एस.एच.ओ. भीखी मनप्रीत सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां मृतक नौजवानों की लाशें सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में जमा करवा दी गई है, वहीं जख्मी नौजवान को भी सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि हादसा इतना भयानक था कि एक मृतक की तो टांग टूट कर दूर जा गिरी। इसी के साथ उक्त तीनों नौजवान ढंडारी कलां लुधियाना के बताए जाते हैं। भीखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की लाशें कब्जे में ली और आगे की कार्रवाई शुरू की। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें