Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

January 12, 2024

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

जालंधर: नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को हेरोइन तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्करी में एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। स्वपन शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा गठित स्पेशल सेल ने गिरोह के एक अहम सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बशीरपुरा टी प्वाइंट पर विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को गुरु नानकपुरा जालंधर की तरफ से एक सिल्वर रंग की मारुति कार आती दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जब कार पर संदेह हुआ तो पुलिस पार्टी ने उसे रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद की और आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह (उम्र 33 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ठट्ठी थाना लोपोके जिला अमृतसर के रूप में हुई।

बता दें कि स्वपन शर्मा ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में जालंधर पुलिस ने पिछले महीने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 29 अलग-अलग एफआईआर में 4.45 किलोग्राम हेरोइन और 5 किलोग्राम अफीम बरामद की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें