Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गंगासागर जा रहे यूपी के तीन साधुओं को बच्चा चोर होने शक में भीड़ ने पीटा

January 13, 2024

गंगासागर जा रहे यूपी के तीन साधुओं को बच्चा चोर होने शक में भीड़ ने पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के गंगासागर से यूपी के तीन साधुओं को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगासागर मेले में जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं को भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में जमकर पीटा है। साधु मार-पीट के दौरान गिड़गिड़ाते और हाथ जोड़ते नजर आए।

बताया जा रहा है कि साधुओं ने गंगासागर में पहुंचने के लिए एक गाड़ी किराए पर ली थी। जहां उनके साथ तीन लोग और थे। बताया जा रहा कि वे मकर संक्राति पर गंगासागर पहुंचने वाले थे, जैसे ही उनकी गाड़ी पुरुलिया पहु्ंची तो उन्होंने कुछ लोगों से रास्ता पूछ लिया। इस पर लोग भड़क गए इसदे बाद उन्हें बच्चा चोर होने के शक में पीटने लगे।

3 किशोर लड़कियों से रास्ता पूछने पर भीड़ ने पीटा
कहा जा रहा है कि साधुओं ने 3 किशोर लड़कियों से रास्ता पूछा था। वे चिल्ला पड़ीं और भाग गईं, जिसकी वजह से स्थानीय लोग भड़क गए और साधुओं पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और साधुओं को किसी तरह से बचाया। साधुओं को पुलिस काशीपुर पुलिस स्टेशन लेकर गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें