Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी विभाग ने 22 हजार लीटर लाहन और 200 लीटर अवैध शराब काे जब्त कर किया नष्ट

January 13, 2024

आबकारी विभाग ने 22 हजार लीटर लाहन और 200 लीटर अवैध शराब काे जब्त कर किया नष्ट

जालंधर : अवैध शराब के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए आबकारी विभाग की टीम द्वारा सतलुज नदी के किनारे सहायक आयुक्त (आबकारी) जालंधर वेस्ट नवजीत सिंह के नेतृत्व में एक्साइज अधिकारी हेमंत शर्मा, एक्साइज इंस्पेक्टर राम मूर्ति, साहिल रंगा, मंजीत सिंह, हरजीत सिंह और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया।

जालंधर की ओर से सतलुज नदी के 25 किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी के दौरान 12 प्लास्टिक तिरपालों में लगभग 22 हजार लीटर लाहन मिली, जिसे नदी के किनारे नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा टीम को 200 लीटर अवैध शराब, 6 बड़े लोहे के ड्रम, 4 बर्तन मिले जिन पर किसी ने दावा नहीं किया था, जिन्हें बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाया गया यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जालंधर वेस्ट रेंज टीम द्वारा अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी के किनारे नकोदर, नूरमहल और फिल्लौर इलाकों में रहने वाले लोगों को अवैध शराब के खतरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें