Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन गाजा पट्टी से नागरिकों के जबरन स्थानांतरण का विरोध करता है: चीनी प्रतिनिधि

January 13, 2024

चीन गाजा पट्टी से नागरिकों के जबरन स्थानांतरण का विरोध करता है: चीनी प्रतिनिधि

के लगभग 100 दिनों में, 23,000 से अधिक गाजा वासी, 200 से अधिक संयुक्त राष्ट्र कर्मी और पत्रकार मारे गए हैं, और गाजा की 90 प्रतिशत आबादी बेघर हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने व्यापक रूप से तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। फिर भी,

सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य ने विभिन्न कारणों से सुरक्षा परिषद की सर्वसम्मति को वीटो कर दिया है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय और सुरक्षा परिषद के अधिकार की उपेक्षा के रूप में देखा जाता है। चांग च्युन ने कुछ व्यक्तियों के दोहरे मानदंड की भी आलोचना की जो मानवाधिकारों की वकालत करते हैं

और नरसंहार रोकते हैं लेकिन गाजा में दुखद स्थिति को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सभी हस्तक्षेप समाप्त करने, युद्ध को समाप्त करने, जीवन बचाने और शांति बहाल करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अलावा, चांग च्युन ने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ़ किसी भी जबरन स्थानांतरण का विरोध करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने मानवीय आपदा को कम करने और तत्काल युद्धविराम को बढ़ावा देने के लिए सभी संभव उपायों का आह्वान किया। चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खास कर अहम प्रभावशाली देशों से आग्रह किया है कि वे एक सर्वोपरि और जरूरी कार्य के रूप में युद्धविराम हासिल करने को प्राथमिकता दें।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें