Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 142 मेडल: बैंस, शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

January 14, 2024

पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 142 मेडल: बैंस, शिक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

नूरपुरबेदी: 67वें नैशनल स्कूल खेलों के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने नैशनल स्कूल खेलों में 142 मैडल जीते हैं, जिनमें स्वर्ण 46, रजत 33, और कांस्य के 63 मैडल हैं। उन्होंने बताया कि यह खेल फरवरी 2024 में समाप्त होंगे।

पंजाब ने आर्चरी में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक समेत कुल 12 मैडल जीते। एथलैटिक्स में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक समेत कुल 3 मैडल जीते। बैडमिंटन में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग में 4 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य पदक समेत कुल 21 मैडल जीते। फेंसिंग में 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक समेत कुल 6 मैडल जीते।

फुटबॉल में 1 कांस्य पदक जीता। जिमनास्टिक में 1 कांस्य पदक जीता। हैंडबॉल 1 रजत और 1 कांस्य पदक समेत कुल 2 मैडल जीते। जूडो में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य के पदक समेत कुल 14 मैडल जीते। कबड्डी में 1 रजत मैडल जीता। कराटे में 12 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक समेत कुल 33 मैडल जीते। खो- खो में 1 कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में 6 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक समेत कुल 12 मैडल जीते। स्विमिंग में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 7 मैडल जीते। टैनिस में 1 रजत पदक जीता। वॉलीबॉल में 1 कांस्य पदक जीता। वेटलिμिटंग में 3 रजत और 4 कांस्य पदक समेत कुल 7 मैडल जीते। रैसलिंग फ्रीस्टाइल में 1 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 10 मैडल जीते।

रैसलिंग गरीको-रोमन में 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक समेत कुल 4 मैडल जीते। हॉकी में 2 स्वर्ण मैडल जीते। बास्केटबॉल में 1 स्वर्ण पदक जीता। इस समय मैंडल टेली में पंजाब 5वें स्थान पर है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास कई प्रयास जा रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें