Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम मंदिर का विरोध करने वाला हिंदुस्तान से मिट जाएगा: JP Dalal

January 14, 2024

राम मंदिर का विरोध करने वाला हिंदुस्तान से मिट जाएगा: JP Dalal

वे यहां कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का विरोध किए जाने वाले सवाल का पत्रकारों को जवाब दे रहे थे। कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि राम मंदिर का विरोध कोई नहीं कर सकता। अगर कोई हिंदुस्तान में रहता है और अगर वो राम का विरोध करता है,

तो वह अपने आप ही मिट जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि हम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को ही बनाएंगे।

जेपी दलाल का कहना है कि बीजेपी हरियाणा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह चुनाव आयोग को तय करना है कि हरियाणा के लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे या फिर अलग-अलग। भाजपा प्रदेश में होने वाले हर चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें