Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ख़त्म हुआ Mata Vaishno Devi जी के भक्तों का इंतज़ार, प्राचीन व पवित्र गुफा के कर सकेंगे दर्शन

January 14, 2024

ख़त्म हुआ Mata Vaishno Devi जी के भक्तों का इंतज़ार, प्राचीन व पवित्र गुफा के कर सकेंगे दर्शन

आज पवित्र मकर संक्रांति के मौके पर मां वैष्णो देवी की स्वर्ण जड़ीत प्राचीन व पवित्र गुफा के द्वार विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। जिसका साल भर श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी के साथ दिव्य आरती पूजारियों के साथ ही प्रकांड पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना के साथ भी की गई।

उसके उपरांत दोपहर को मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी के साथ ही अन्य पुजारियों तथा पंडितों द्वारा स्वर्ण जड़ीत मां वैष्णो देवी की पवित्र व प्राचीन गुफा की विधिवत पूजा अर्चना भी की गई और इसी के साथ ही प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है।

इसी के साथ देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा में प्रवेश का सौभाग्य मिल पाता है कि नहीं यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। क्योंकि प्राचीन गुफा के द्वार खोलते समय अगर अत्यधिक भीड़ हुई तो श्रद्धालुओं को फिलहाल इस गुफा के भीतर जाने की श्राइन बोर्ड द्वारा इजाजत नहीं दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें