Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AFG, 2nd T20I : भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से की बढ़त हासिल

January 14, 2024

IND vs AFG, 2nd T20I : भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से की बढ़त हासिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

टीम इंडिया के लिए यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। यशस्वी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शिवम का स्ट्राइक रेट 196.88 का रहा। विराट कोहली ने 14 महीने बाद वापसी करते हुए 16 गेंद पर 29 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा। रोहित शर्मा और जितेश शर्मा खाता नहीं खोल पाए। रिंकू सिंह ने नाबाद नौ रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए करीम जनात ने दो विकेट लिए। फजहलहक फारूकी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया।

अर्शदीप ने लिए तीन विकेट
अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23, मुजीब उर रहमान ने 21 और करीम जनात ने 20 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी ने 14-14 रन बनाए। कप्तान इब्राहिम जादरान आठ और अजमतुल्लाह उमरजई दो रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने एक रन बनाए। नवीन उल हक एक रन बनाकर नाबाद रहे। फजहलहक फारूकी खाता नहीं खोल पाए। अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें