Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में हथियारों के बल पर ज्वैलर शॉप पर लूट, विरोध करने पर किए हवाई फायर

January 15, 2024

लुधियाना में हथियारों के बल पर ज्वैलर शॉप पर लूट, विरोध करने पर किए हवाई फायर

लुधियानाः पंजाब में दिन-प्रतिदिन लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अब ताजा मामला बड़ी लूट का लुधियाना में सामने आया है। लुधियाना में जनता कालोनी (गिल नहर) के पास सैदी ज्वैलर पर हथियारबंद लुटेरों ने हमला बोल दिया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि वह दुकान में हथियार लेकर बिना मुंह लपेटे घुसे थे। जाते-जाते लुटेरों ने हवाई फायर भी किए।

लुटेरे जिनकी संख्या 5 बताई जा रही है में से पहले दो लुटेरे दुकान में घुसे। इनमें से एक ने दुकानदार को गन पॉइंट पर ले लिया और काउंटर के पास ही उसे नीचे गिरा दिया। उसे पीटा भी। इसके बाद 3 बदमाश और आए और उन्होनों तुरंत दुकान पर पड़ी ज्यूलरी को अपने बैगों में भरना शुरू कर दिया।

सोने चांदी के आभूषण ले गए लुटेरे

दुकानदार ने बताया कि जो लुटेरे दुकान में घुसे थे उनमें से सभी के पास हथियार थे। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। वह दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ दुकान में पड़ा कैश भी लूट कर ले गए। दुकानदार ने जब उनका विरोध किया तो जाते हुए बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायर भी करके गए।

दुकानदार जगदीश ने कहा कि वह दुकान पर कुछ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। ग्राहकों के जाने के बाद सोने-चांदी का सामान इक्ट्‌ठा कर ही रहा था कि अचानक 2 बदमाश दुकान में घुस आए। बदमाशों ने उसे चांदी के आभूषण दिखाने ने लिए कहा। इतने में 3 युवक और दुकान के अंदर आ गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें