Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः DC दफ्तर के सामने मरण व्रत पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू

January 15, 2024

जालंधरः DC दफ्तर के सामने मरण व्रत पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू

जालंधरः केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू डीसी ऑफिस के सामने मरण व्रत पर देर रात 11:30 बजे बैठ गए। मरण व्रत पर बैठने का फैसला उनका अपना और अकेले का है। लेकिन जब यह बात उनके साथियों को पता लगी तो वह भी उनके साथ डीसी ऑफिस के सामने पहुंचने शुरू हो गए। बता दें की हैप्पी संधू ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी थी कि उन्होंने ट्रक यूनियन के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है और ड्राइवर की लड़ाई जैसे वह पहले लड़ते आए हैं और अब भी लड़ेंगे।

मरण व्रत पर बैठे हैप्पी संधू ने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री ड्राइवर को गुंडा बता रहे हैं और जो हिट एंड रन का काला कानून उन्होंने पास किया है उसे हर हालत में वह रद्द करवा कर रहेंगे। क्योंकि उन्होंने जो फैसला मरण व्रत करके रखा है उसे पर वह अटल है चाहे उनकी जान ही क्यों ना चली जाए हिट एंड रन और केंद्र सरकार को सबक सिखा कर ही जाएंगे चाहे उनकी यहां से लैस ही क्यों न जाए।

हैप्पी संधू ने कहा कि केंद्र सरकार ड्राइवरों को कुछ नहीं समझ रही। लेकिन अब मोदी सरकार को यह बता देंगे की ड्राइवर से पंगा लेना और उनके साथ गलत व्यवहार करना हालातो को कहां से कहां ले जाता है। संधू ने कहा कि वह डीसी ऑफिस के सामने मरण व्रत पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं ले लेती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें