Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्लास्टिक डोर ने दंपति को चपेट में लिया, पति का कटा पांव

January 15, 2024

प्लास्टिक डोर ने दंपति को चपेट में लिया, पति का कटा पांव

लुधियाना: पुलिस की पाबंदी के बावजूद जमकर प्लास्टिक डोर बिक रही है। रविवार को गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे दंपति के लिए इस प्लास्टिक डोर ने तेजधार हथियार का काम किया। इस घटना में पति का पांव प्लास्टिक डोर से कट गया। हालात यह थे कि उसका एक पांव कटने के बाद पूरी तरह से लटक गया।

आसपास के लोगों ने ही उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया। घायल का नाम सन्नी है, वह काराबारा का रहने वाला है। परिवार वालों से मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार को सन्नी अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर बाइक पर घर वापस जा रहा था।

जब वह एलिवेटेड रोड पर कपूर अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गए। जब तक सन्नी बाइक रोकता, तब तक प्लास्टिक डोर ने उसका पांव काफी हद तक काट दिया। राहगीरों ने ही घायल सन्नी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक प्लास्टिक डोर से सन्नी के पांव का कट काफी गहरा है। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें