Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोहरे व प्रदूषण की मार से जनता परेशान, एक्यूआई पहुंचा खतरे के निशान के पार

January 15, 2024

कोहरे व प्रदूषण की मार से जनता परेशान, एक्यूआई पहुंचा खतरे के निशान के पार

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में कोहरे के चादर ने वाहन चालकों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। घरों से निकलने वाले वाहन चालक काफी ज्यादा सतर्क होकर अपने वाहनों को चला रहे हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है। इसके साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण के आंकड़े ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। अब आम जनता कोहरे और प्रदूषण की डबल मार को झेल रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज सुबह से ही कोहरे की एक घनी चादर छाई हुई दिखाई दे रही है। इसमें विजिबिलिटी काफी कम है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ऐप से सुबह 9 बजे की अपडेट में मिले आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई का आंकड़ा 392 और गाजियाबाद में 342 पहुंच गया है। नोएडा में ये आंकड़ा 373 तक पहुंच गया है। नोएडा की अगर बात की जाए तो यहां पर एक्यू आई 373 पर है और नोएडा के अलग अलग जगहों पर ये कम और जायदा हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषण सेक्टर 62 में दर्ज किया गया है, वो 381 है। नोएडा के सेक्टर 1 में प्रदूषण का स्टार 353 और सेक्टर 116 में 389 दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां भी प्रदूषण खतरे के निशान को पार कर चुका है और अलग-अलग जगह पर प्रदूषण का आंकड़ा बढ़ता और गिरता नजर आता है। गाजियाबाद के वसुंधरा में प्रदूषण का आंकड़ा 362 और इंदिरापुरम में 335, संजय नगर में 367 और लोनी में 306 दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में प्रदूषण का आंकड़ा 397 दर्ज किया गया है। कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार्ग से आम जनता परेशान हो रही है एक तरफ कम विजिबिलिटी में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के चलते लोगो के स्वस्थ पर भी बुरा असर हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें