Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में ग्राम पंचायतों को भंग करने की तैयारी, जल्द हो सकते हैं चुनाव आदेश जारी

January 15, 2024

पंजाब में ग्राम पंचायतों को भंग करने की तैयारी, जल्द हो सकते हैं चुनाव आदेश जारी

चंडीगढ़: इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है की पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव करवाए जा सकते है। इसी के साथ मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य के जिला विकास व पंचायत अधिकारियों को जरूरी जानकारियां 16 जनवरी तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ताकि पंचायतों का समय खत्म होने के साथ ही उन्हें भंग किया जा सके और पंचायती अधिकारी नियुक्त किए जा सकें।

इसी के साथ पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार भेजे संदेश में लिखा गया है कि ग्राम पंचायतों को भंग करके उनके रिकॉर्ड की संभाल के लिए AE, JE, VDO, SCPO और पंचायत अधिकारियों को नियुक्त करने का सरकार का विचार है। पहली मीटिंग के 5 साल खत्म होने के बाद ग्राम पंचायतों का काम चलाने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जायेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों को बांटने के लिए जरूरी जानकारियां चाहिए, जो 16 जनवरी तक भेजी जाएं। जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार जल्द ही पंचायतों को भंग कर सकती है और अधिकारी नियुक्त कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें