Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने गाजा की मौजूदा स्थिति पर चीन के विचार प्रकट किए

January 15, 2024

वांग यी ने गाजा की मौजूदा स्थिति पर चीन के विचार प्रकट किए

स्थानीय समय के अनुसार 14 जनवरी को मिस्र की यात्रा कर रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने काहिरा में मिस्र के विदेश मंत्री के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी के साथ वार्ता करते के बाद संयुक्त रूप से संवाददाताओं से मुलाकात की।

एक रिपोर्टर के गाजा में मौजूदा स्थिति पर चीन के विचारों के बारे में सवाल पर वांग यी ने कहा कि गाजा में संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर निर्दोष आम लोगों की मौत हो रही है, गंभीर मानवीय आपदाएं हो रही हैं, और नकारात्मक प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन हमेशा निष्पक्षता और न्याय के पक्ष में खड़ा रहा है। चीन अरब और इस्लामिक देशों के साथ मिलकर युद्धविराम और हिंसा को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा और फिलिस्तीनी मुद्दे के शीघ्र व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी समाधान को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

   वांग यी ने कहा कि गाजा की मौजूदा स्थिति के संबंध में चीन का मानना ​​है कि पहला, युद्धविराम और युद्ध को यथाशीघ्र समाप्त करना वर्तमान में सर्वोपरि प्राथमिकता है। दूसरा, मानवीय राहत सुनिश्चित करना एक अत्यावश्यक नैतिक जिम्मेदारी है। तीसरा, गाजा की भावी व्यवस्थाओं को फिलिस्तीनी लोगों की इच्छा का पूरा सम्मान करना चाहिए। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें