Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

January 16, 2024

मणिपुर पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने मोरेह में एक पुलिस अधिकारी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ मोरेह, चौ. आनंदकुमार की 31 अक्टूबर, 2023 को कुकी बूंदकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फिलिप खैखोलाल खोंगसाई और हेमखोलाल मटे के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि मोरेह कॉलेज के पास मणिपुर पुलिस की विशेष सीडीओ टीमों की गश्त के दौरान, सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इन व्यक्तियों ने सुरक्षा कर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की और घरों में भाग गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मोरेह कॉलेज के पास संदिग्ध घरों की घेराबंदी कर दी।

अभियान के दौरान, दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया गया। इनके पास से पिस्तौल, चीनी हथगोला, एके गोला बारूद के जीवित राउंड और फ्यूज के साथ दस डेटोनेटर बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति दिवंगत श्री आनंद कुमार की हत्या के पीछे मुख्य संदिग्धों में से हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें