Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajouri Accident: राजौरी में हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने सड़क पर किया जोरदार प्रदर्शन

January 16, 2024

Rajouri Accident: राजौरी में हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने सड़क पर किया जोरदार प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें कि राजोरी में हुए देर रात सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताता जा रहा है कि देर रात को अज्ञात कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे बुज़ुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस दौरान उस बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहा मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

आगे आपको बताते चले कि मृतक के गुस्साए परिजनों ने कॉलोनी सड़क मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। खून से लथपथ बुजुर्ग को तत्काल जीएमसी राजोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे को करीब 15 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें