Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यपाल Shiv Pratap Shukla ने जाखू स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में सफाई अभियान का किया शुभारम्भ

January 16, 2024

राज्यपाल Shiv Pratap Shukla ने जाखू स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में सफाई अभियान का किया शुभारम्भ

शिमला (गजेंद्र) : ‘स्वच्छ तीर्थ अभियान’ के तहत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के जाखू स्थित विख्यात धार्मिक स्थल श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर, लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिरों व धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने तथा सफाई अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने श्री हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना की हैं। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारी, मंदिर कमेटी के सदस्य तथा अन्य पर्यटक भी सफाई अभियान में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें