Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पहला रिहर्सल आयोजित

January 16, 2024

2024 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पहला रिहर्सल आयोजित

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पहला रिहर्सल 15 जनवरी को आयोजित हुआ ,जिस में गीत ,नृत्य ,ऑपेरा ,कॉमडी शो समेत विभिन्न कार्यक्रम शामिल थे। परिचय के अनुसार वर्ष 2024 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला खुशी और मंगल के माहौल में मिश्रित प्रचार के माध्यम से सृजनात्मक और श्रेष्ठ कार्यक्रमों से पूरे विश्व के चीनियों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक गाला प्रस्तुत करेगा ।

बताया गया है कि जनता के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के सिद्धांत के मुताबिक विभिन्न क्षेत्रों के आम लोग इस गाला के मुख्य पात्र होंगे ,जो नये युग के जीवंत व सरगर्म वातावरण और बेहतर जीवन के प्रति लोगों को अनुसरण के लिए प्रेरित करेंगे ।

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला चीनी भाषा में छुनवान से मशहूर है ।उस का सीधा प्रसारण वर्ष 1983 से शुरू हुआ ।वह चीनी परंपरागत नये साल का जश्न मनाने में एक मुख्य सांस्कृतिक प्रतीक बन गया है। वर्तमान वर्ष इस गाला का प्रसारण 9 फरवरी को होगा।उस दिन चीनी नये साल की पूर्व संध्या है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें