Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AFG: Rohit Sharma T20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

January 18, 2024

IND vs AFG: Rohit Sharma T20 में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में शानदार शतक लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवां शतक लगाया। वह पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार और मैक्सवेल के नाम चार-चार शतक हैं। रोहित ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 69 गेंद पर 121 रन की पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 11 चौके और आठ छक्के लगाए। रोहित ने अपनी पारी के दौरान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हिटमैन बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 54 मैचों में टीम की कप्तानी की है। उनके खाते में बतौर कप्तान 1648 रन हो गए। इस मामले में शीर्ष पर कोहली थे। अब रोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें