Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठंड के चलते अस्त व्यस्त हुआ जान जीवन, 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया टेम्परेचर

January 18, 2024

ठंड के चलते अस्त व्यस्त हुआ जान जीवन, 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया टेम्परेचर

लुधियाना: लुधियाना में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात व दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है जिसकी वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक रात व दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा जिसकी वजह से सुबह व शाम कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। राहत की बात यह है कि अब दिन में धूप निकलती रहेगी जिससे दिन के समय कुछ मामूली सी राहत मिल सकती है लेकिन रात का तापमान और गिरने के आसार हैं।

मंगलवार की रात को भी न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट के साथ 2.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम माहिरों के मुताबिक अभी कुछ सेवेरियर कोल्ड वेव चलने से ठंड का रोद्र रूप जारी रहने वाला है। इस समय बारिश न होने से लोगों को ठंड का सित्तम ज्यादा बर्दाश करना पड़ रहा है। सर्दी के इस सीजन में एक भी बार भी बारिश नहीं हुई। केवल सुबह व शाम में छा रहा घना कोहरा अपने साथ ठंड को बढा रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 12. 2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 100 व शाम में 92 रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें