Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड में महसूस किए गए दोहरे भूकंप के झटके, 2.8 मापी गई तीव्रता

January 18, 2024

उत्तराखंड में महसूस किए गए दोहरे भूकंप के झटके, 2.8 मापी गई तीव्रता

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार सुबह दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हालांकि कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्टें नहीं है। उत्तरकाशी जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि आज सुबह 08:30 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र हुण्ड तहसील के कनवा में 30.78 उत्तरी अक्षांश और 78.40 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा।

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे बाद 09:32 बजे भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही। दूसरी बार आये भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के उत्तरो में 30.83 उत्तरी अक्षांश और 78.48 पूर्वी देशान्तर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा। उन्होंने बताया कि दो बार भूकंप के झटके महसूस होने पर जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल दूरभाष एवं व्हाट्सएप/वायरलैस के जरिए सभी तहसीलों, पुलिस थाना, चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षको को अलर्ट किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें