Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral Video : बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में टीटी की गुंडागर्दी, यात्री की बेरहमी से पिटाई करता आया नजर

January 18, 2024

Viral Video : बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में टीटी की गुंडागर्दी, यात्री की बेरहमी से पिटाई करता आया नजर

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में एक टीटी यात्री से हाथापाई कर रहा है। स्लीपर कोच में सवार यात्री के साथ टीटी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। वायरल वीडियो बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203) का बताया जा रहा है। जिसमें टीटी यात्री की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। ट्रेन में यात्रियों के साथ टीटी की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल होने पर लोगों ने रेल मंत्री और पूर्व मध्य रेलवे को जमकर घेरा है। एक यूजर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जी, बताएं कि क्या इन लोगों को ऐसे पीटने की आजादी है? क्या टीटी के नाम पर गुंडे रखे गए हैं? ये सिस्टम में क्यों है?

वीडियो साफ है, कार्रवाई कीजिए। और हां, जनता को कीड़े-मकोड़े समझना बंद कीजिए। यह सब देखकर गुस्सा आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें