Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया गठबंधन से BJP की बौखलाहट का ट्रेलर चंडीगढ़ में दिखा : अनुराग ढांडा

January 18, 2024

इंडिया गठबंधन से BJP की बौखलाहट का ट्रेलर चंडीगढ़ में दिखा : अनुराग ढांडा

जींद/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर 21 जनवरी को पूरे हरियाणा में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन करेगी। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में भी सुंदर कांड पाठ करवाया था, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ सुंदर कांड पाठ में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि श्री राम हम सबके हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर और जिले के सभी लोगों को निमंत्रित करके सुंदर कांड पाठ किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जींद जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा, वीरेंद्र आर्य, पुरुषोत्तम शर्मा और गणेश कौशिक मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि जींद में 28 जनवरी को बदलाव महासभा का आयोजन किया जा रहा है और ये आयोजन अभूतपूर्व है। जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी विचारधारा लोगों के सामने रखेंगे और बदलाव के अलख की शुरुआत होगी। हरियाणा में ये अद्भुत संगम होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा के सात हजार गांव और एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचेंगे। पहली बार जींद में मिनी हरियाणा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन से बुरी तरह से बौखलाई हुई है। भाजपा को अपनी हार स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है। जिसका ट्रेलर आज देखने को मिला। आज चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव होना था, जिसको भाजपा ने कुछ कुछ वजह बताकर टालने की कोशिश की और बहाना बनाया कि प्रिजाइडिंग आफिसर की तबीयत ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी पूछना चाहती है कि यदि कल को मुख्य चुनाव आयुक्त की तबीयत खराब हुई तो क्या भाजपा देश का चुनाव भी रोक देगी?

उन्होंने कहा कि जब नंबर्स क्लियर हैं कि 20-15 से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने जा रहा है तो भाजपा इस तरह की साजिश करके लोकतंत्र के खिलाफ काम क्यों कर रही है? ये बौखलाहट साफ तौर पर नजर आती है जब भाजपा साफ तौर पर लोकतांत्रिक तरीके से हारती नजर आ रही है। क्योंकि उनको पता है हरियाणा और पूरे देश में जब इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार होगा तो भाजपा को निश्चित तौर पर हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए भाजपा सरकार द्वारा इस तरह के हथकंडे अपनाकर चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को टालने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 33 जगहों पर नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव पेंडिंग हैं। इसका मतलब भाजपा सभी लोकतांत्रिक तरीकों से डरती है और सब प्रकार के चुनाव से भाग रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी कानूनी प्रक्रिया की तरफ जाएगी। इस तरीके से कोई भी बहाना बनाकर चुनाव नहीं रोका जाना चाहिए। लेकिन इससे ये साबित हो गया है कि जैसे जैसे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें