Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज श्री महाकाल का प्रसाद भेजा जाएगा अयोध्या

January 19, 2024

आज श्री महाकाल का प्रसाद भेजा जाएगा अयोध्या

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज श्री महाकाल मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से निर्मित पांच लाख लड्डू ट्रकों से श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना करेंगे। यादव सुबह राजधानी भोपाल से इन ट्रकों को रवाना करेंगे। इसके बाद वे मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्र सिंगरौली और बड़वानी जिले के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। शाम को यादव देवास में पद्म विभूषण पंडित कुमार गंधर्व के जन्म शताब्दी पर आयोजित तीन दिवसीय महा आयोजन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। रात को वे भोपाल लौट आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें