Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 जनवरी को जलाई जाने वाली राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

January 19, 2024

22 जनवरी को जलाई जाने वाली राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार पहले ही दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदशरें पर चलते हुए देश में सुशासन और ईमानदारी का राज हो। उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उनके जीवन से गरीबी हटाने की प्रेरणा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी पूरी होने की गारंटी’। भगवान राम ने हमें किए गए वादों का सम्मान करना सिखाया और हम गरीबों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए निर्धारित सभी लक्षय़ों को पूरा कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के सोलापुर में राज्य में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत पूरे किए गए 90,000 से अधिक घरों को भी लाभाíथयों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15,000 घरों को समर्पित किया, जिनके लाभाíथयों में हजारों हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, बिजली करघा श्रमिक, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक और चालक शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में पीएम-स्वनिधि के 10,000 लाभाíथयों को पहली और दूसरी किस्त के वितरण की भी शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ पल के लिए भावुक भी हो गए। उन्होंने रूंधे गले से कहा कि काश! उन्हें युवा अवस्था में ऐसे घरों में रहने का अवसर मिला होता।

उन्होंने कहा, ‘‘खुशी तब मिलती है जब लोगों के सपने सच होते हैं। उनका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।’’ जिन लोगों को मकान मिले हैं, उनसे 22 जनवरी को राम ज्योति जलाने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि यह उनके जीवन से गरीबी मिटाने की प्रेरणा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम ने वह काम किया जिससे उनके लोगों को खुशी मिली। मेरी सरकार गरीबों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए सर्मिपत है। हमने उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए योजनाएं शुरू कीं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें