Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

वो दिन दूर नहीं जब Congress को झूठ और फरेब के परिणाम भुगतने होंगे : बिक्रम ठाकुर

January 19, 2024

वो दिन दूर नहीं जब Congress को झूठ और फरेब के परिणाम भुगतने होंगे : बिक्रम ठाकुर

ऊना : चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटियों और प्रदेश की खस्ता हालत के मुद्दे पर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेताते हुए कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस को प्रदेशवासियों के साथ बोले गए झूठ और फरेब के परिणाम भुगतने होंगे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार झूठ और फरेब करने में एक्ष्पर्ट है। हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलकर जिस प्रकार यह कांग्रेस आज राज कर रही है उससे प्रदेश का प्रत्येक आम वर्ग परेशान है यहां का नौजवान, यहां की महिलाएं, किसान और बागवान सभी यह पूछ रहे हैं कि जो आप बोल कर आए थे उनका आपने क्या किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज नौजवान बेरोजगारी की लाइन में खड़ा है और मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रहा है कि आपने जो कहा था की पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार प्रदेश के युवाओं को देंगे वो कहां हैं। महिलाएं यह पूछ रही है कि जो प्रदेश की प्रत्येक महिला को जो 18 से 60 वर्ष के आयु के बीच में आती है को 1500 1500 रुपए प्रतिमा देंगे वह कहां रह गए, प्रदेश का किसान पूछ रहा है कि कब और कौन उनसे ₹100 लीटर दूध प्रतिदिन खरीदने आएगा उनसे गोबर कौन खरीदेगा। बागवान कब अपने फलों की कीमत खुद तय करेंगे यह सारी बातें कहां चली गई।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इन सभी बातों को लेकर प्रदेश की तमाम जनता में रोष है। गांव में बैठा नौजवान किसान महिलाएं बागवान सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब मौका मिले और इस कांग्रेस की सरकार को पटखनी दी जाए। अभी 2024 में लोकसभा का चुनाव आएगा तो निश्चित तौर पर उन चुनावों में कांग्रेस की बहुत बुरे तरीके से हार होगी। कांग्रेस सरकार द्वारा जो आज पूरी स्टेट के अंदर एक माहौल बनाया जा रहा है की प्रदेश का खजाना पूरी तरह से खाली है इस बात को लेकर भी पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि जब वह 20-20 गाड़ियां अपने काफिले के साथ चला कर कहीं जाते हैं तब खजाना कहां से खुलता है।

प्रदेश में इस तरह से जो फिजूल खर्ची प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है, उसके लिए पैसा कहां से आ रहा है। विक्रम ठाकुर ने कहा यह सब केवल जनता को मूर्ख बनाने का एक प्रयास है लेकिन जनता मूर्ख नहीं है। यह बात प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए की वह दिन अब दूर नहीं है जब प्रदेश की जनता के साथ बोले जा रहे हैं झूठ और उनके साथ किए जा रहे फरेब के परिणाम कांग्रेस को भुगतने होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें