Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेरा प्रमुख Ram Rahim को 4 साल में 9वीं बार मिली 50 दिन की पैरोल

January 19, 2024

डेरा प्रमुख Ram Rahim को 4 साल में 9वीं बार मिली 50 दिन की पैरोल

सिरसा: हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे। शुक्रवार को उनकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। राम रहीम आज शाम या कल सुबह तक रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ सकते हैं। इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहेंगे।

साध्‍वी यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्‍याकांड और डेरा मैनेजर रंजीत सिंह हत्‍याकांड में सजा काट रहे राम रहीम इससे पहले 8 बार जेल से बाहर आ चुके हैं। पिछले साल 21 नवंबर 2023 को उन्हें 21 दिन की फरलो मिली थी। फरलो खत्म होने के बाद राम रहीम 13 दिसंबर 2023 को सुरानिया जेल लौट आए। राम रहीम जब भी बाहर आता था तो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रुकता था। पैरोल या फरलो के दौरान उन्हें सिरसा स्थित अपने डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में रहने की इजाजत नहीं है।

इसे लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा है कि राम रहीम को जेल नियमों के मुताबिक पैरोल या फरलो मिला है।इससे पहले पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने अलग-अलग दलीलें दी थीं। सबसे पहले उन्होंने अपनी बीमार मां को देखने की दलील दी, जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आए। बाद में उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी करने के लिए पैरोल मांगी। फिर उसने यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए पैरोल की गुहार लगाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें