Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ असम में तीसरे दिन बोगीनदी से शुरू, सड़क किनारे खड़े लोगों से राहुल गांधी ने की बातचीत

January 20, 2024

कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ असम में तीसरे दिन बोगीनदी से शुरू, सड़क किनारे खड़े लोगों से राहुल गांधी ने की बातचीत

उत्तर लखिमपुर (असम)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में असम में तीसरे दिन शनिवार को फिर से शुरू हुई। वे लखिमपुर जिले के बोगीनदी से यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। यात्रा बहाल होने पर बस में सवार गांधी ने सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सड़क किनारे लोगों के खड़े होने के कारण वह कई स्थानों पर बस से उतरे, लोगों से बातचीत की और कुछ मीटर तक उनके साथ पैदल भी चले।

पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा सुबह गोविंदपुर (लालुक) में रुकेगी जहां वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, भूपेन बोरा और देबब्रत सैकिया एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह यात्रा दोपहर को हरमती से फिर शुरू होगी और गुमटो से होते हुए अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी जहां ध्वज हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। पड़ोसी राज्य में राहुल ईटानगर में मिथुन गेट से ‘पदयात्रा’ करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा रात को ईटानगर के समीप चिम्पू गांव में रुकेगी।

यात्रा रविवार को असम लौटेगी। असम के कालियाबोर में एक सार्वजनिक रैली भी होगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भाग लेंगे। कुल मिलाकर यात्रा के 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने का कार्यक्रम है और यह 15 राज्यों में 110 जिलों से गुजरेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें