Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर पुलिस ने पकड़ा नशा और हथियार तस्करी गिरोह; 6 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 पिस्तौल बरामद

January 20, 2024

गुरदासपुर पुलिस ने पकड़ा नशा और हथियार तस्करी गिरोह; 6 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 पिस्तौल बरामद

गुरदासपुर पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 नशा तस्करी और हथियार तस्करी मे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और गोली सिक्का बरामद किया है। इस गिरोह को पकड़े जाने की जानकारी DGP गौरव यादव ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है।

गिरोह से बरामद हथियार

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वह सारे विभिन्न मामलों में वांछित थे। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आरोपी रूपिंदर सिंह निवासी छत्तीसगढ़ NDPS (नशा तस्करी) के मामले में वांछित था।

पकड़े आरोपियों के एक महाराष्ट्र निवासी मनी उर्फ मौ भी शामिल है। यह पंजाब में गैंगस्टरों और अराजक तत्वों को हथियार सप्लाई करता था। पंजाब पुलिस को यह कई मामलों में वांटेड था। उन्होंने दोनों मुख्य सरगनाओं के अलावा जो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं वह भी पुलिस को वांछित थे। यह सभी नशा और हथियार सप्लाई करते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें