Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः मोबाइल के जरिए पुलिस ने सुलझाई लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी

January 20, 2024

जालंधरः मोबाइल के जरिए पुलिस ने सुलझाई लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी

जालंधर। देहात पलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में देहात से एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा की पुलिस के इंचार्ज जितेंदर कुमार ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की मुताबित आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र भजन सिंह निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। इस मामले बारे जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिदंर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। जिसके बाद जांच में पता चला कि लड़की गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।

पुलिस जांच दौरान मृतक की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस टैक्नीकल तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। मामले बारे डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल करेंगी, ताकि हत्या के मुख्य कारणों का पता चल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें