Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अमेरिका कृषि संयुक्त समिति की सातवीं बैठक वाशिंगटन में आयोजित

January 20, 2024

चीन-अमेरिका कृषि संयुक्त समिति की सातवीं बैठक वाशिंगटन में आयोजित

स्थानीय समयानुसार 18 जनवरी की सुबह चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री थांग रेनज्येन ने वाशिंगटन में अमेरिकी कृषि मंत्री जे. विल्सैक के साथ चीन-अमेरिका कृषि संयुक्त समिति की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में चीन-अमेरिका कृषि सहयोग तंत्र को फिर से शुरू किया गया, और इस बात को दोहराया गया है कि चीन-अमेरिका कृषि संयुक्त समिति दोनों देशों के कृषि विभागों के बीच नियमित आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल है। साथ ही इस तंत्र को सावधानीपूर्वक देखभाल करने और इसे स्थिर रूप से संचालित करने का वादा भी किया गया। दोनों पक्षों ने जलवायु-स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा, गैर सरकारी आदान-प्रदान और व्यापार सुविधा पर विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान किया।

थांग रेनज्येन ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर दोनों देशों के कृषि विभागों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच सैन फ्रांसिस्को सहमति को लागू किया और वाशिंगटन में संयुक्त समिति की बैठक को फिर से शुरू किया, जो 9 साल से निलंबित थी। यह चीन-अमेरिका कृषि संबंधों के इतिहास में मील का पत्थर जैसी एक बड़ी घटना है। चीन अमेरिका के साथ व्यावहारिक रूप से चीन-अमेरिका कृषि सहयोग को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाने और खाद्य और कृषि विकास अपेक्षाओं को स्थिर करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

विल्सैक ने लगातार कई वर्षों तक स्थिर अनाज वृद्धि की चीन की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को बहुत महत्व देता है। अमेरिका एक-दूसरे की चिंताओं का ख्याल रखने, एक-दूसरे की गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देने और अमेरिका-चीन कृषि संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए एक अच्छा माहौल बनाने के लिए संयुक्त समिति तंत्र के तहत चीन के साथ काम करने को तैयार है।

बैठक के एजेंडे के अनुसार, थांग रेनज्येन ने जलवायु-स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा और गैर सरकारी आदान-प्रदान जैसे सहयोग के मुद्दों की अध्यक्षता की, जबकि विल्सैक ने व्यापार सुविधा के मुद्दे की अध्यक्षता की। दोनों पक्ष संयुक्त समिति तंत्र के तहत खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वास्थ्य कार्य समूह की स्थापना पर आम सहमति पर पहुंचे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें