Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव डोभ में फौजी ने पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, जानिए वजह

January 20, 2024

गांव डोभ में फौजी ने पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, जानिए वजह

रोहतक: बहुअकबरपुर थाना के अंतर्गत गांव डोभ में घरेलू कहल के चलते एक फौजी ने अपनी पत्नी के सिर में गोली माकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव डोभ निवासी कश्मीरी फौज में नौकरी करता है और कल ही छुट्टी पर आया था। दोपहर को कश्मीरी व उसकी पत्नी निलम उर्फ पूजा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर कश्मीरी ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिवार के सदस्य आए तो देखा कि पूजा लहुलुहान हालत में जमीन पर मृत पड़ी है। परिजनों ने यह देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर एफएसएल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें