Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hemkunt Public School के चेयरमैन स्व. प्रद्युमण सिंह जाैली को नम आंखों से दी विदायी

January 21, 2024

Hemkunt Public School के चेयरमैन स्व. प्रद्युमण सिंह जाैली को नम आंखों से दी विदायी

जालंधर: पठानकोट रोड स्थित हेमकुंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन और द सिटीज़न अर्बन को-ऑप्रेटिव बैंक के चेयरमैन सरदार प्रद्युमण सिंह जाैली का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। स्व. प्रद्युमण सिंह जाैली की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास गुरुद्वारा नौवीं पातशाही, दुख निवारण साहिब, जीटीबी नगर में सम्पन्न हुई। आए हुए कीर्तनी रागी जत्थों ने वैरागमयी कीर्तन कर स्व. प्रद्युमण सिंह जाैली की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास की।

इस मौके पर दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज, अजीत प्रकाशन समूह के मुख्य संपादक सरदार डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द, परमवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरजोत कौर, सरविन्दर कौर, सुरिंदर ग्वालियर, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व विधायक अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, एलपीयू से रमेश मित्तल, सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, डीडी ट्रांसपोर्ट के एमडी अश्वनी खोसला पप्पू, द सिटीज़न अर्बन को-ऑप्रेटिव बैंक के डायरैक्टर कर्ण शर्मा, स्माल स्केल इंडस्ट्री के वाईस चेयरमैन दिनेश ढल्ल, बोबी ढल्ल, गुरचरण सिंह चन्नी, अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, भाजपा नेता आशीष सहगल, पूर्व पार्षद पति गुरविंदर बंटी नीलकंठ, आप नेता आत्म प्रकाश सिंह बबलू सहित धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षा जगत से जुड़े हजारों लोगों ने स्व. सरदार प्रद्युमण सिंह जौली को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें