Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 21 जनवरी 2024: कर्क और सिंह राशि वालों का बनेगा काम, जानिए अपनी राशि का हल

January 21, 2024

आज का राशिफल 21 जनवरी 2024: कर्क और सिंह राशि वालों का बनेगा काम, जानिए अपनी राशि का हल

मेष राशि
आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। मन प्रसन्नता से भर जाएगा। चोट लगने की संभावना है। सावधान रहें। एनर्जी लो रहेगी। घर परिवार में बहस हो सकती है। बड़ा बिजनेस डिसीजन ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सूर्य को अर्ध्य दें।

वृषभ राशि
आज के दिन दोस्तों से मदद मिलेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कोई बड़ी डील हो सकती है। पिता की सलाह माने। भाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहणी शॉपिंग पर जा सकती हैं। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। पीपल के नीचे दीपक जलाएं। 

मिथुन राशि
आज के दिन यात्रा से परहेज करें। सामान की चोरी हो सकती है। घर परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं। आराम पसंद करेंगे। काम को लेकर नुकसान हो सकता है। हनुमान जी की आराधना करें। 

कर्क राशि
आज के दिन पॉजिटिव रहेंगे। विवाह संबंध तय हो सकते हैं। घर में नए मेहमान आएंगे। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगो को भाग्य का साथ मिलेगा। युवाओं को परिवार से प्यार मिलेगा। मां लक्ष्मी की आराधना करें। 

सिंह राशि
आज के दिन बड़े लोगों से मुलाकात होगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। दुकानदारों को लाभ मिलेगा। लोग आपसे जुड़ेंगे, भाग्य साथ देगा। रुका हुआ धन मिलेगा। धार्मिकता ज्यादा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। शिवजी की आराधना करें। 

कन्या राशि
आज के दिन भगवान के ऊपर आस्था रहेगी। धार्मिक स्थान में जा सकते हैं। पुरानी परेशानी अशांति का कारण बन सकती है। कोई नया कार्य न शुरू करें। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। तुलसी माता को जल चढ़ाएं। 

तुला राशि
आज के दिन बिना बात के झगड़ा हो सकते हैं। अपनी चीज कहीं पर भूल सकते हैं। ससुराल पक्ष से दांपत्य जीवन में इंटरफेयर लोग करेंगे, उलझने रहेंगी। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन स्टूडेंट के लिए समय अच्छा रहेगा। लोगों का फेवर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ टाइम व्यतीत करेंगे। शासन से सहयोग मिलेगा। मेहनत करें, अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे। गरीबों की मदद करें। 

धनु राशि
आज के दिन मुश्किलों से बाहर निकलेंगे। अटके काम बनेंगे। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। युवाओं के लिए आराम का दिन रहेगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। बाहर घूमने निकलने की संभावना है। मां पार्वती की पूजा करें।  

मकर राशि
आज के दिन कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ की परेशानी हो सकती है। पेट में दर्द हो सकता है। लोग मिस गाइड कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा। जीवन में कंफ्यूजन रहेगा। दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। विष्णु भगवान की सेवा करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन अपने कार्य पर फोकस करें। मांस मदिरा के सेवन करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। ठगी का शिकार हो सकते हैं। सतर्क रहें। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। गरीब लोगों को भोजन कराएं।

मीन राशि
आज के दिन बैंक से संबंधित कार्यों में असफलता मिल सकती है। सुख सम्मान मान प्रतिष्ठा मिल सकती है। नौकरी पेशा को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति सतर्क रहें। लव लाइफ ठीक रहेगी। माता महाकाली की पूजा अर्चना करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें