Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीसरे व्यक्ति की मौत, थाने के पास शव रखकर गरजे परिजन

January 21, 2024

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीसरे व्यक्ति की मौत, थाने के पास शव रखकर गरजे परिजन

जैसे ही वे एलपीजी घोड़ी गांव के पास पहुंचे तभी तीनों के ऊपर 11 केवी हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गई थी। जिसके कारण पति और पत्नी दो लोगों की वहीं जिंदा जल जाने मौत हो गई थी। वहीँ एक और तीसरा व्यक्ति 26 वर्षीय रोहतांश तार की चपेट में आ गया।

जिसे काफी गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर लगभग 40 दिन तक जीवन और मौत के लिए संघर्ष कर रहे युवक दीपक की भी बीती रात मौत हो गई। दीपक की मौत की खबर जैसे ही चांदहट गांव के पीड़ित परिवार के लोगों को पहुंची तो उनके सब्र का बांध टूट गया।

और हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पलवल अलीगढ़ रोड पर चांदहट थाने के पास जाकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई चांद की सूचना मिलने के बाद पलवल और आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स को जाम खुलवाने के लिए भेजा गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत करवाई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप अत्री पुलिस विभाग अधिकारियों की मध्यस्थता में बिजली विभाग की पॉलिसी के अनुसार कंपनसेशन देने के लिए तैयार हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें