Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather News: दिल्ली में सर्दी और कोहरे का सितम जारी, 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

January 21, 2024

Weather News: दिल्ली में सर्दी और कोहरे का सितम जारी, 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

मौसम कार्यालय ने रविवार को मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। उसने पहले कहा था कि शहर में 22 से 27 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है। रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 11 रेलगाड़ियां चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 358 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें