Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 22 जनवरी 2024: वृषभ राशि वालों को मिलेगी बड़ी ख़ुशी, जानिए अपनी राशि का हाल

January 22, 2024

आज का राशिफल 22 जनवरी 2024: वृषभ राशि वालों को मिलेगी बड़ी ख़ुशी, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 22 january 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी है। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन अचानक नए काम बनेंगे। अवरोध खत्म होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनर के साथ किसी समारोह में जाएंगे। लव लाइफ में उतार चढ़ाव होंगे। परिवार को समय दें। आज के दिन राम जी की आराधना करें। कार्य सफल होगा। 

वृषभ राशि
आज के दिन आपको बड़ी खुशी मिल सकती है। भाई-बहन के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्या संबंधित कार्य हो सकते हैं। टेंशन में रहेंगे। दुविधा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। करियर के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन राशि
आज के दिन विदेश से संबंधित समाचार मिल सकता है। गुस्सा ज्यादा बढ़ेगा। माता-पिता से धन लाभ मिल सकता है। छोटे-मोटे काम हो सकते हैं। पार्टनर खुश रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राम मंदिर के दर्शन करें। 

कर्क राशि
आज के दिन माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनकी सेवा करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पर धन खर्च होगा। मार्केट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कार्यो में व्यस्त रहेंगे। राम सीता मंदिर में दीपक जलाएं। 

सिंह राशि
आज के दिन माता-पिता के साथ बाहर जा सकते हैं। गुस्सा हाई रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। काम के सिलसिले में कुछ अच्छी न्यूज़ मिलेगी। किसी से उलझे नहीं। रामचरितमानस का पाठ करें। आज के दिन कोई शुभ संदेश मिल सकता है। 

कन्या राशि
आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिगड़ सकते हैं। किसी को धन उधार देना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन का योग है। नया सीखने को मिलेगा। परिवार के साथ कहीं जा सकते हैं। बजरंग बाण का पाठ करें। 

तुला राशि
आज के दिन बड़ा परिवर्तन देखने को मिल जाएगा। खुशी प्राप्त होगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेवजह खर्च बढ़ेगा। पूरे दिन भाग दौड़ रहेगी। उलझन रहेगी। शाम को घर में राम के नाम की दीपक जरूर जलाएं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा का प्लान बनेगा। बिगड़े काम बनेंगे। मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मेहमान घर आएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। रामायण का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन संतान के पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्र की सहायता से लाभ होगा। राम जी को पीला फूल चढ़ाएं। 

मकर राशि
आज के दिन पैर में दर्द हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। आपकी प्रशंसा होगी। शॉपिंग में मन लगेगा। निवेश कर सकते हैं लाभ होगा। आज के दिन राम नाम का कीर्तन अवश्य करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन हेल्थ में सुधार होगा। धन रुक-रुक कर मिलेगा। आर्डर मिलेगा। पुराने रिश्ते सुधरेंगे। संभल कर रहें। धन प्राप्ति के योग हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन हो सके तो रामायण की पुस्तक जरूर बांटे।

मीन राशि  
आज के दिन एकाग्रचित्त की कमी रहेगी। पैर में चोट लग सकती है। धन संबंधित लाभ होगा। मित्रों से लड़ाई हो सकती है। लोग आपकी चुगली करेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दिन सामान्य रहेगा। शाम को राम नाम की दीपक जरूर जलाएं। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें