Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Myanmar Army Aircraft Crashed : म्यांमार सेना का विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

January 23, 2024

Myanmar Army Aircraft Crashed : म्यांमार सेना का विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

आइजोलः म्यांमार का एक सैन्य विमान मंगलवार को आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान म्यांमार के उन सैनिकों को वापस लेने के लिए यहां आया था, जो जातीय विद्रोही समूह अराकान आर्मी के साथ मुठभेड़ के बाद सीमा पार कर पिछले सप्ताह भारत आ गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त विमान में छह लोग सवार थे और उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विमान उतरते समय हवाईअड्डे के टेबलटॉप रनवे से आगे निकल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान दो हिस्सों में टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते म्यांमार के कुल 276 सैनिक मिजोरम में घुस आए थे, जिनमें से 184 को सोमवार को वापस भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि शेष 92 सैनिकों को मंगलवार को वापस भेजा जाना था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान सैनिकों को म्यांमार के रखाइन राज्य के सितवे ले जाने वाला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें